सुजानखेड़ी..में बगिया

सुजानखेड़ी..में बगिया

सोमवार, 8 जून 2015

हथछोया एवं आंकड़े..

हथछोया जनपद शामली, उत्तर प्रदेश की जनसँख्या.....जनगणना-2011


हथछोया जनपद शामली, उत्तर प्रदेश की कैराना तहसील का एक ऐतिहासिक गाँव है जिसमे 2011 की जनगणना के अनुसार कुल 994 परिवार रहते.  हथछोया ग्राम की कुल जनसँख्या (2011की जनगणना के अनुसार) 6240 है जिसमे 3331 पुरुष तथा 2909 महिलाएं हैं. इस ग्राम की कुल जनसँख्या का 14.78% , 0-6 वर्ष आयु के शिशु है अर्थात कुल 922 शिशु ।

हथछोया का कुल लिंगानुपात 873 है जो उत्तर प्रदेश के लिंगानुपात 912 से 35 कम है। इस एतिहासिक ग्राम का शिशु लिंगानुपात 913 है जो उत्तर प्रदेश के शिशु लिंगानुपात 902 से 11 अधिक है.
प्रदेश की कुल साक्षरता दर 67.68% है जबकि इस ग्राम की साक्षरता दर इसकी तुलना में काफी कम है जो कुल 63.76% है. ग्राम की पुरुष साक्षरता74.31% जबकि महिला साक्षरता कुल 51.60% है.

भारतीय संविधान एवं पंचायती राज अधिनियम के अंतर्गत हथछोया व्यस्क मताधिकार द्वारा चयनित ग्राम प्रधान द्वारा शासित है। वर्तमान में श्री चमन सिंह बाल्मिकी (2010-2015) हथछोया के चयनित ग्राम प्रधान है.

हथछोया से राज्य सिविल सेवा (पी.सी.एस.) में दो व्यक्तियों ने सफलता प्राप्त की है. श्री सतीश सिंघल एवं श्री सुनील सत्यम ग्राम से उत्तर प्रदेश पी.सी.एस. में चयनित दो PCS अधिकारी है.
डॉ.अमित तोमर इस गाँव के एक मात्र MBBS डिग्री धारक है।
श्री सुनील सत्यम इतिहास में UGC-NET एवं JRF एवं दिल्ली विश्वविद्यालय से अफ़्रीकी अध्ययन में एम्.फिल. है तथा डॉ सुशील उपाध्याय हिंदी में पी.एच.डी. एवं NET है। डॉ सुशील इस समय उत्तराखंड विश्वविद्यालय,हरिद्वार में हिंदी में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर है, डॉ अजीत तोमर हिंदी  एवं पत्रकारिता दो-दो विषयों में NET पास है.श्री अनिल खेवडिया शिक्षाशास्त्र में NET/JRF उत्तीर्ण है.
श्री सत्यम जी के बडे भाई श्री संजय सिंह तोमर गाँव से एक मात्र कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) है। श्री जितेन्द्र तोमर बी.एस.एन.एल. में उच्च पद पर कार्यरत है.
डॉ महीपाल सिंह तोमर ,डी.ए.वी.डिग्री कालेज गुलावटी(बुलंदशहर) में प्रधानाचार्य है.श्री तोमर स्कॉटलैंड से समाजशास्त्र में पी.एच.डी. धारक है. डॉ जयमल सिंह तोमर गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन (सहारनपुर) के पूर्व-प्रधानाचार्य है जिन्होंने अमेरिका से रसायनशास्त्र में पी.एच..डी.प्राप्त की है.

जातीय सरंचना:
ग्राम की कुल जनसँख्या का 14.39% अनुसूचित जाति है जो कुल 898 है जबकि इस ग्राम में अनुसूचित जनजाति निवास नहीं करती है.

Work Profile
In Hath Chhoya village out of total population, 2051 were engaged in work activities. 84.25 % of workers describe their work as Main Work (Employment or Earning more than 6 Months) while 15.75 % were involved in Marginal activity providing livelihood for less than 6 months. Of 2051 workers engaged in Main Work, 687 were cultivators (owner or co-owner) while 644 were Agricultural labourer.

कुल घर(परिवार)  994 -

जनसँख्या
                  कुल        पुरुष     महिला
              6240            3,331 2,909
शिशु (0-6) 922       482       440
अनु.जाति   898      459        439

साक्षरता 63.76% 74.31%51.60 %
Total Workers 2,051 1,719 332
Main Worker 1,728 0 0
Marginal Worker 323 0 0U

कोई टिप्पणी नहीं: